जुआड़ी छात्रावास में स्थापना दिवस पर खेलकूद व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

स्थापना दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रानीपुर। घोड़ाडोंगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत जुआड़ी छात्रावास में स्थापना दिवस पर खेलकूद व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर घोड़ाडोंगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ग्राम सरपंच मनोज धुर्वे जनपद सदस्य सीमा संदीप तुम राम उपसरपंच राजेश यादव भाजपा नेता राज रेखचंद यादव अंगद आहाके सुभाष यादव मुख्य रूप से मौजूद थे कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री

वह महात्मा गांधी के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात छात्रावास की बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता आदिवासी लोक नृत्य का आयोजन आयोजित किया गया आयोजन देखकर सभी अतिथियों द्वारा बालिकाओं की तारीफ की इसके पश्चात मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने बालिकाओं से अच्छे से पढ़ाई कर जिले एवं प्रदेश व देश में नाम रोशन करने की बात कही सरपंच मनोज धुर्वे ने

अपने उद्बोधन में कहा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे उनसे सीधे बात कर सकते हैं उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी छात्रावास में दीया इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता व लोक नृत्य करने वाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया इस दौरान छात्रावास अधीक्षका रूबीला धुर्वे बाखला सर संजय व्यास सर नंदकिशोर मालवीय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था