ग्राम पंचायत अंधारिया में आज ग्राम की लाडली लक्ष्मीयो का किया सम्मान समारोह

आमला ब्लाक के ग्राम पंचायत अंधारिया में आज ग्राम की लाडली लक्ष्मी बेटियो का स्वागत सम्मान किया गया आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि आज लाडली लक्ष्मी का दिन है। आज हम योजना के दूसरे चरण को लागू कर रहे हैं। आज का दिन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। एक उद्यान और एक मार्ग लाडली लक्ष्मी के नाम आज हुआ है। महापुरुषों के नाम पर मार्ग का नाम रखने की परंपरा तो थी लेकिन लाडली लक्ष्मी के नाम पर रख रहे हैं।

ये आगे बढ़ेंगी और देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। बेटियों का हर तरह से सशक्तीकरण हो, यही हमारा संकल्प है। कभी वह दिन न आए कि बेटियों के मन में यह भाव है कि मेरे माता-पिता के पास पैसे होते तो मैं डॉक्टर या इंजीनियर बन जाती। तुम तो मेहनत करो, बाकी सभी जिम्मा मामा का है। समाज तुम्हारे साथ खड़ा है। तुम्हारी आंखों में कभी आंसू ना रहे।
मुख्यमंत्री ने बच्चियों के माता-पिता से अनुरोध किया कि बेटियों का सम्मान करें। इन्हें ऊंचे आसमान में लंबी उड़ान भरनी है। ये कोमल होती हैं। इनकी भावनाओं का ध्यान रखें। जहां तकलीफ आए तो

अपने भाई को याद कर लेना। बेटियां आगे बढ़ेंगी तो मैं समझूंगा कि जिंदगी सफल हो गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीनावती नरेंद्र गढ़ेकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता बोरखड़े, शोभा पाटिल,शशिकला मन्नासे,सोनम इंगले, पुष्पा चौरे,कलावती डडोरे, सरिता सोलंकी,संगीता इंगले, ज्योति सोनी, माधुरी बारपेटे, कुसुम चौहान, बाली बारपेते, गायत्री अमरूते, मीना बर्दे, लक्ष्मी इंगले, प्रभा इंगले, निर्मला इंगले आदि सभी लोगो को सम्मानित किया गया और माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना लाडली लक्ष्मी योजना लागू करने

पर ग्राम की लाडली लक्ष्मी बेटियो माताएं बहनों द्वारा यशश्वी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया किया गया ।