पुरानी रीति रिवाज के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोठान भराई व डंडार का कार्यक्रम हुआ आयोजित
रानीपुर। -ब्लॉक की ग्राम पंचायत जुआड़ी में आज बड़ी धूमधामसे लक्ष्मी पूजन व गोवधन पूजा कर गांव में चली आ रही वर्षों से परंपरा अनुसार रीति रिवाज से गोठान का आयोजन भी किया जाता रहा है जिसमे आसपास के ग्राम जुआड़ी के लोग सम्मिलित होते हैं और दुकान पर आकर बैलों को सजा कर खेड़ापति मन्दिर में पूजन अर्चन कर मन्दिर की परिक्रमा लगाकर डंडार का कार्यक्रम आयोजित किया गया दीपावली के 1 दिन बाद गांव में डंडार व गोठ़न का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है परंतु सूर्य ग्रहण होने के कारण यह आयोजन स्थगित कर अगले दिन आयोजित किया गया
आयोजन समिति के सदस्य अंगद आहके ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी डंडार का कार्यक्रम आयोजित हुआ है हजारों की संख्या में लोग डंडार का कार्यक्रम वह मेला स्थल में पहुंचते हैं वहीं गांव के सरपंच मनोज धुर्वे ने बताया कि बैल व गाय को बहुत अच्छे से सिंगार करके सजाया जाता है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी डीजे के साथ में बैलों की पुरे गांव में रैली निकाली गई नगर के मुख्य मुख्य स्थानों से होते हुए खेड़ापति मंदिर में पूजा कर समाप्त किया गया ।जिसमें गांव की जनता ने इसका खुब आनंद उठाया। गांव के गणमान्य नागरिक, सरपंच मनोज धुर्वे उपसरपंच राजेश यादव

सुभाष यादव मनोज यादव विजय यादव लखन यादव रेखचंद यादव अंगद आह के गोलू ऊपर।ले हेमंत यादव ने बताया कि
गोवर्धन पूजा तो यह पूरे देश मैं मनाया जाता है लेकिन ब्रज में इसका खास महत्व है कृष्ण नगरी मथुरा में विशेष रुप से गोवर्धन पूजा होती है इस गोर्वधन के दिन गाय की पूजन का भी बड़ा महत्व माना जाता है गोवर्धन पूजा की कहानी भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई है इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार का नाश किया था







