4 माह से ट्रांसफार्मर खराब खेतबाड़ी वाले किसान हो रहे परेशान

रानीपुर। पिछले4 माह से ट्रांसफार्मर खराब खेतबाड़ी वाले किसान हो रहे परेशान रानीपुर। घोड़ाडोंगरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जुआड़ी के खामडाना वार्ड का ट्रांसफार्मर पिछले 4 माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौखिक सूचना देने के बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया गया अब इस ढाना के ग्रामीणों की खरीफ की फसल पककर तैयार है कई लोगों ने धान भुट्टे एवं मक्के की फसल काट ली है कुछ की कटना अभी बाकी है क्योंकि अब किसानों को चिंता सताने लगी है कि रवि की सीजन की बुवाई होना अभी बाकी है जिसमें सबसे ज्यादा समस्या पलेवा को लेकर आती है ढाना के ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त ने बताया बगैर बिजली के बिना खेती करना संभव नहीं है इस ट्रांसफार्मर से घर की बिजली तो जल रही है परंतु 5 हॉर्स पावर की मोटर नहीं चल पा रही है जिससे खेती करने में हम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है हमारी समस्या को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा शीघ्र ही इस ट्रांसफार्मर को बदल कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गुहार लगाते हैं ताकि दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से हमें रवि की फसल की बुवाई करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

जेई उमेश सरयाम का कहना है

ग्राम पंचायत जुआड़ी का खामडाना नाम पहली बार सुन रहा हूं इसे दिखवाता हूं यदि ट्रांसफार्मर खराब होगा तो उसे शीघ्र बदलने की कार्रवाई की जाएगी उमेश सरेआम सब स्टेशन प्रभारी घोड़ाडोंगरी