चित्रकला प्रतियोगिता में पायल ने किया बैतूल जिले का नाम रोशन आई प्रथम

आज शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदा पुरम में आजादी अमृत महोत्सव अंतर्गत संभाग स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी की छात्रा पायल सोलंकी ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर संभाग स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता हेतु बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व किया एवं शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदा पुरम में आयोजित संभागीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता मे संभाग स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी एवं बैतूल जिले का नाम रोशन किया उनके चयन पर उनके चयन पर महाविद्यालय आजादी अमृत महोत्सव प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की और कहा की संभाग स्तर से राज्य स्तर पर चयन होना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है ,महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया ने उसकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही इनका प्रयास महाविद्यालय के बाकी छात्रों के लिए अनुकरणीय प्रेरणा का कार्य करेगा ,उनकी उपलब्धि पर डॉ यासमीन जिया महिला विंग अधिकारी ने बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी पायल की सफलता पर समस्त स्टाफ द्वारा बहुत-बहुत बधाईया एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की l