घोड़ाडोंगरी में भी होगा महाकाल लोक के लोकार्पण का लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण का लाइव प्रसारण की व्यवस्था घोड़ाडोंगरी मैं भी रहेगी । भाजपा नेता विशाल बत्रा ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की थी घोड़ाडोंगरी में लाइव प्रसारण जनता को देखने के लिए किया जाएगा। जिसके लिए बजरंग मंदिर बाजारढाना स्थान का चयन किया  है ।

वही नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए बजरंग मंदिर बाजारढाना स्थान का चयन किया  है । प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी वासियों के लिए भी कल 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को लाइव देखने की सुविधा शासन द्वारा रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.