केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का किया स्वागत

अल्प प्रवास में बैतूल आये भाजपा के दिग्गज नेता एवम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का घोड़ाडोंगरी के पार्षद सुरेंद्र सोनू चौहान के नेतृत्व में किया स्वागत

नरेंद्र मोदी सरकार में है केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने का किया आग्रह

घोड़ाडोंगरी– भारत सरकार में मंत्री एवम दमोह के सांसद भाजपा के दिग्गज नेता प्रह्लाद पटेल शनिवार को अपने अल्प प्रवास पर बैतूल आये जहां घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने उनका स्वागत किया
पार्षद सुरेंद्र चौहान ने बताया कि श्री पटेल बडोरा में वैष्णवी हॉस्पिटल रुके जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्री पटेल का स्वागत किया
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री पटेल से पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से फैले प्राकृतिक सौन्दर्य को पर्यटन के मानचित्र में स्थान देने का आग्रह किया जिससे क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके

Leave A Reply

Your email address will not be published.