Competition दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज दांव

रानीपुर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत छुरी मैं मेड़ा वाले बाबा के पास दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में बुधनी ,इटारसी ,बैतूल , छुरी, बिसल देही, के पहलवानों ने भाग लिया कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बजरंगबली के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इसके पश्चात बाहर से आए पहलवानों ने अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए प्रथम पुरस्कार इमरान बुधनी को दिया गया इसी तरह दूसरा इनाम वीरू इटारसी तीसरा पवन बुधनी को दिया गया इसी तरह दंगल प्रतियोगिता में 9 इनाम वितरित किए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमला सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, डा, अरुण जयसिंहपूरे, नागरिक बैंक के प्रबंधक नवनीत श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य संगीता श्यामू परते, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, फूलचंद यादव, सुनील पटेल, रमेश पटेल ,राजेश पटेल, सरपंच झुकमा दलपसिंह तुम राम, शम्मी मनतू सलाम, रुमलिया नेहरू मलैया सुनील सेठ अनिल सेठ प्रमोद चौरे दीपक पटेल दीपक कापसे अरुण सिनोटिया रिंकू सिनोटीया, रूपेश सीनोटिया मुख्य रूप से उपस्थित थे







