सहस्त्र अर्जुन जयंती पर गौशाला में सहस्त्र अर्जुन पूजन व गौ माता पूजन संपन्न हुआ

 

कलचुरी कलार वंश आराध्या राजराजेश्वर भगवान भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जन्म जयंती दिवस पर आज घोड़ाडोंगरी नगर के कलर वंशीय सामाजिक बंधु जनों ने घोड़ाडोंगरी की गोपाला गौशाला में प्रतीकात्मक

रूप से मनाया , जहां सभी कलचुरी कलार वंश के सामाजिक बांधो द्वारा सुबह गौशाला में साफ सफाई व गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई इसके बाद नगर के सभी सामाजिक बंधु जनों ने सामाजिक रूप से राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर पूजन आरती व प्रसादी वितरण किया इसके बाद सभी सामाजिक महिलाओं द्वारा गौ माता का पूजन का कार्यक्रम किया गया जिसके बाद गौ माता को महिलाओं द्वारा घर से लाई हुई मीठी पूरी हलवे वह रोटी का भोग लगाया गया,

भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जन्मोत्सव पर कलार समाज घोड़ाडोंगरी द्वारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने गोपाला गौशाला घोड़ाडोंगरी पहुंचकर गौमाता की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें हरा घास खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला में गौमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। समाजजनों ने गौमाता को तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर पूजा की। इसके बाद गौमाता को हरा घास खिलाया और उनकी सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गौसेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए समाजजनों ने भारतीय संस्कृति में गौमाता के पूजनीय स्थान और संरक्षण की भावना को भी प्रदर्शित किया।

भगवान का श्रद्धापूर्वक स्मरण कर नमन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा,

उल्लेखनीय है कि भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी कलार समाज के आराध्य एवं गौरव के प्रतीक माने जाते हैं।

उनकी जन्मजयंती पर समाज द्वारा प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।

आयोजन के माध्यम से कलार समाज घोड़ाडोंगरी ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के साथ ही गौसेवा और जीवों के प्रति करुणा का संदेश दिया। समाजजनों ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला बताया।

संपूर्ण पूजन कार्यक्रम का वैदिक पूजन मंत्र उच्चारण के साथ नगर के वरिष्ठ नारायण मालवी ने संपन्न कराया पूजन में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ युवा और वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही वहीं सामाजिक बांधो द्वारा जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा को लेकर कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा कलचुरी कलार समाज घोड़ाडोंगरी प्रतिवर्ष जन्म जयंती अवसर पर गौशाला पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देता आ रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.