शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं योगदान पर डाला प्रकाश

घोड़ाडोंगरी। शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में कोर्स प्रभारी प्रोफेसर हेमंत निरापुरे सर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी समाज के उत्थान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान, सामाजिक एकता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर परामर्शदाता विजय कुमार महतो, अनिल शर्मा, संगीता उघड़े एवं यशोमती भोरवंशी सहित सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास के संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.