रावण के जले हुए पुतले के राख और लकड़ी का है बड़ा महत्व
(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी में कल विजयादशमी को प्रभु श्री राम की और रावण के युद्ध का मंचन किया जायेगा जहा श्री राम की सेना में लक्ष्मणजी ,विभीषण,हनुमान जी,जामवंत सहित वानर सेना रहेंगी इस मंचन में बैतूल के रंगमच के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे
तत्पश्चात रावण दहन और आतिशबाजी कि जाएगा
बताया जाता है कि रावण दहन के पाश्चात्य उसकी राख या लकड़ी को लेकर घर जाते है जहां लकड़ियों को घर के मुख्य दरवाजे में लटका दिया जाता है जिससे नकारात्मक शक्तियां का प्रवेश घर में नहीं होता
विजयादशमी को रावण दहन के पूर्व नगर में मां दुर्गा के साथ रामदरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें आतिशबाजी के साथ ढोल ताशों की जुगलबंदी देखने का अवसर मिलेगा
इस आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जन के साथ नगर के सभी लोग परिवार सहित विजयादशमी के इस पर्व में शामिल होंगे