*बैतूल जिला पंचायत सीईओ श्री गणेश कुमार जायसवाल ने ‘ग्राम भारती महिला मंडल’ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा*
*बैतूल जिला पंचायत सीईओ श्री गणेश कुमार जायसवाल ने ‘ग्राम भारती महिला मंडल’ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा*
जिला पंचायत बैतूल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री गणेश कुमार जायसवाल ने सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था ग्राम भारती महिला मंडल कार्यालय का आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को औचक निरीक्षण किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों और कार्यालयीन रिकॉर्ड्स का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गणेश कुमार जायसवाल ने कार्यालय की सुचारु व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीण और वंचित वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व कौशल विकास प्रशिक्षण देने के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
निरीक्षण के मुख्य बिंदुः
गतिविधियों की समीक्षाः सीईओ श्री जायसवाल ने संस्था द्वारा संचालित प्रषिक्षण केन्द्रो, सेनेटरी नेपकीन निर्माण इकाई, अचार निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया और महिलाओं के विकास से जुड़ी योजनाओं जैसे परामर्षकेन्द्र एवं स्वाधार गृह की प्रगति रिपोर्ट देखी।
पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोरः उन्होंने कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन की विकासपरक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठी हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थितिः इस प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल सहित मुख्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निरीक्षण के समापन पर ग्राम भारती महिला मंडल के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सीईओ का आभार व्यक्त किया। संस्था प्रमुख ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संस्था भविष्य में भी पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ महिलाओं के उत्थान और सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।