*धूमधाम से मना सारनी का नगर गौरव-दिवस, नगर की प्रतिभाओं का किया सम्मान, स्वच्छता मित्रों को वितरीत की सुरक्षा किट*

 

 

_उपाध्यक्ष जगदीश पवार, जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधित, अगले वर्ष भव्य कार्यक्रम करने का आव्हान।_

 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। स्वच्छता मित्रों को किट वितरण की गई। अतिथियों ने आगामी वर्षों में कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने का आव्हान किया।

 

सारनी नगर गौरव दिवस प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को मनाया जाता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिनि बिजवे ने बताया कि 6 अक्टूबर 1969 को सारनी में सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट की प्रथम इकाई का कामर्शियल उत्पादन शुरू हुआ था। इसी दिन से सारनी देश के नक्शे पर उभरकर आया था। इसलिए इस दिन को सारनी का जन्मदिवस माना जाता है। भव्य कार्यक्रम नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, प्रवीण सोनी, योगेश बडे, जफर अंसारी, आकाश प्रधान, कमलेश सिंह, जी.पी. सिंह, ददन सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सारनी गौरव दिवस को लेकर शार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने कहा कि सारनी का इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा आगामी दिनों में सारनी अपने नए आयम तक पहुंचेगी। नई दो इकाइयां, सीमेंट और खाद फेक्ट्री जैसे उद्योग आने के बाद यहां का विकास चरम सीमा पर होगा। केंद्र व प्रदेश शासन सारनी के विकास को लेकर गंभीर है और नगर के गौरव को बरकरार रखा जाएगा। कमलेश सिंह ने कहा कि सारनी के एहतिहासिक विकास को सारनी नगर पालिका सतत बनाए हुए है। यहां नगर पालिका ने बेहतर कार्य कर विकास किए हैं और कार्य सतत जारी है। इस अवसर पर आभार प्रदर्शन के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने कहा कि नगर गौरव दिवस के आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पावर जनरेटिंग कंपनी, डब्ल्यूसीएल से चर्चा की जाएगी। आगामी वर्षों में उक्त कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

*बस स्टैंड पर किया पौधारोपण*

नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा नगर दिवस के अवसर पर बस स्टैंड परिसर सारनी में पौधारोपण किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत यहां छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.