*”स्वच्छता को संस्थागत रूप देने ग्राम भारती द्वारा चलाया गया विशेष अभियान”*

 

भारत सरकार महिला एवं बाल विकास तथा संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल के द्वारा 2 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता को संस्थागत रूप देने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित शक्ति सदन (स्वधार ग्रह) काली माई शोभापुर में निवासरत महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर शक्ति सदन (स्वधार ग्रह) परिसर एवं आस पास की साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम में निवासरत सभी महिलाओं ने अपनी अपनी भूमिकाओं का निर्वहन कर परिसर को स्वच्छ किया गया।

शक्ति सदन (स्वधार ग्रह) में निवासरत श्रीमती उर्मिला यादव ने दिनांक 13 सितंबर 2026 को एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। आज स्वधार ग्रह में उस नवजात बेटी (वान्या) के नामकर एवं झूले में डालने की रश्म सम्पन्न की गई।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नंदा सोनी, अधीक्षिका ज्योति बागड़े एवं अन्य संस्था कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.