बैतूल /सारनी. शासकीय महाविद्यालय गूंज उठा “महात्मा गांधी अमर रहें” और “लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें” के नारों से
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मानवाधिकार संगठन ने किया माल्यार्पण
सत्य, अहिंसा और मानव सेवा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
बगडोना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय, बगडोना में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी सतीश बौरासी के नेतृत्व तथा जिला महामंत्री संतोष कैथवास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर “महात्मा गांधी अमर रहें” और “लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्य, अहिंसा, शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रभारी सतीश बौरासी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन और संघर्ष के माध्यम से सत्य एवं अहिंसा की शक्ति को पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनका “जय जवान, जय किसान” का संदेश आज भी देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है।
ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संतोष कैथवास — जिला महामंत्री, रवि पाठेंकर — जिला संयुक्त सचिव, कैलाश पाटिल — जिला प्रचार मंत्री, अमित सलाम — जिला कार्यकारिणी सदस्य, शैलेश पंड्या — तहसील मंत्री एवं राजू केथवास
इसके अलावा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंन्द्राम,निकिता सोनी, कविता धोटे, लक्ष्मी नागले, अनुज कुमार हलदार, अनिल कुमार तुमडाम, सहदेव सुरवंशी, बीरेंद्र चौरे, उत्तम साहू, दिनकर लिखितकर — प्राध्यापकगण, दसरू एवं युवराज — गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा NSS वालंटियर सुमित, रूपांकर, सफिया, लीसा, ललित, कुशाल, मोहित एवं इरफान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में मानव अधिकार, सामाजिक न्याय, शांति, सद्भाव और मानव सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।