*आज सारनी पहुंचेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा, भव्य स्वागत की तैयारी बाबा मठारदेव मंदिर में होगा पूजन*

 

_नगर प्रवेश पर बगडोना, जय स्तंभ पर होगा स्वागत, बाबा मठारदेव मंदिर में यात्री करेंगे बाबा मठारदेव तलहटी मंदिर परिसर में कुछ देर ठहरेंगे बाइक यात्री।_

सारनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वडनगर गुजरात से वाराणसी उत्तरप्रदेश तक निकलने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा शुक्रवार 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे सारनी पहुंचेगी। यहां यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

यात्रा दोपहर 12 बजे स्वागत द्वार बगडोना पहुंचेगी। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जय स्तंभ चौक पहुंचेगी। यहां भी पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। यात्रा विश्राम बाबा मठारदेव मंदिर में होगा। तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे, थाना प्रभारी जयपाल इवनाती, उपयंत्री रविन्द्र वराठे, कमलेश पटेल, विनायक बागड़े, दिलीप भालेराव, राजेश वागदरे, शिवम दुबे समेत अन्य ने यात्रा मार्ग, बाबा मठारदेव तलहटी मंदिर परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा में वडनगर गुजरात से बाइकर्स चलकर वाराणसी उत्तरप्रदेश पहुंचेंगे। सारनी से यात्रा छिंदवाड़ा जिले के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व भव्य स्वागत के बाद यात्री बाबा मठारदेव तलहटी मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां यात्री बाबा का पूजन करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आम लोगों से भी यात्रा का स्वागत करने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.