राष्ट्रीय पोषण माह सेक्टर घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहडीडाना राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक

राष्ट्रीय पोषण माह सेक्टर घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहडीडाना राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है जिसमें इस वर्ष की थीम हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी है पोषण माह के प्रथम दिवस दीवार लेखन तथा रैली के माध्यम से पोषण माह का शुभारंभ किया आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण मेला व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया गर्भवती धात्री माता 0 से 6 वर्ष तब बच्चों की स्वास्थ्य जांच वजन ऊंचाई बीपी एचबी किया व पोषण माह कार्यक्रम में पोषक तत्व से भरपूर पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा मोटे अनाज हरी पत्तेदार सब्जी दूध दही और सभी चीजे प्रदर्शनी में लगाई गई गर्भवती धात्री माताएं को खाने में तिरंगा थाली हरि पत्तेदार सब्जियां मोटे अनाज खाने में सभी चीजों का सेवन करने के लिए कहा गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से खान पान स्वच्छता अनुपूरक आहार की जानकारी सभी को दी गई

ANM दीदी द्वारा स्तनपान हेतु गर्भवती और धात्री माता को जन्म के तुरंत बाद ओर 2 वर्ष तक बच्चों को स्तनपान करने हेतु कहा गया तथा समय-समय पर गर्भवती और धात्री माता अपनी जांच करवाए आयरन कैल्शियम फोलिक एसिड समय पर खाएं । तथा समय पर अपने बच्चों का टीकाकरण करवाए कार्यक्रम में शामिल ANM सरोज भोसले, पर्यवेक्षक अनामिका छारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे, विमल रावल, विमला सलाम, आशा कार्यकर्ता सगीता भोरवंशी

Leave A Reply

Your email address will not be published.