सावन सोमवार के पावन अवसर पर भक्तों में बांटा हलवे का प्रसाद

 

घोड़ाडोंगरी नगर के भवानी चौक मुख्य सड़क पर स्थित भोलेनाथ बाबा के मंदिर में सावन सोमवार के पावन अवसर पर भक्तों में हलवे का प्रसाद का वितरण किया गया । मुख्य सड़क पर आयोजित महाप्रसाद के इस आयोजन का प्रसाद जहां आने-जाने वाले राहगीरों को मिला साथ ही छोटे महादेव भोपाली आने जाने वाले श्रद्धालुओ ने भी भोलेनाथ बाबा के प्रसाद को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ ग्रहण किया।

उल्लेखनीय की यहां पर सभी पावन अवसर पर हलवा खिचड़ी सहित अन्य प्रसादी का वितरण भक्तों में किया जाता है लोग भी बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण करते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.