पर्यावरण सप्ताह 2026 के अंतर्गत वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा दिनांक 03.06.2026 को आंबेडकर भवन, पाथाखेड़ा क्षेत्र में *“जलवायु परिवर्तन की शुरुआत हमसे”* विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में आसपास के विद्यालयों के लगभग 90 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति अपनी जागरूकता एवं विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आसपास के विद्यालयों के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान एवं सक्रिय सहयोग रहा। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें एक जिम्मेदार एवं पर्यावरण हितैषी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास रही।