गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को उत्साह से मनाया गया
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को घोड़ाडोंगरी नगर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया इस उत्सव के लिए स्थानीय सिख समाज द्वारा करीब एक पखवाड़े से स्थानीय गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाल कर ढोल मंजीरा की थाप पर शब्द कीर्तन पूरे नगर में किए गए सोमवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई
जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे नगर में भृमण किया गया। आज बुधवार को गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा स्थानिक गुरुद्वारे में सुबह कीर्तन पाठ के उपरांत अरदास की गई उसके बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भोजन प्रसादी ली।
गुरु गोविंद सिंह जी के इस उत्सव को लेकर लोगों में बड़ा ही उल्लास देखा गया सिख समाज ने गुरु गोविंद जी के साहस के साथ-साथ उनकी करुणा को भी याद किया गुरु गोविंद सिंह का जीवन कई लोगों के लिए शक्ति का स्रोत बना हुआ है।


Comments are closed.