▫️ब्रह्माकुमारीज द्वारा परीक्षा में सफल होने के लिए दिए सुझाव
सारनी 16/01/24 – जीवन में किसी एक परीक्षा का परिणाम यह निर्धारित नहीं करता की आप जीवन में कितने सफल होंगे।जीवन में बहुत से पड़ाव वा परीक्षाएं ऐसी भी जहा असफलता देखने को मिले परंतु वह असफलता हमे कुछ सिखाकर जाती है। परीक्षा में सफल होने के लिए हमे सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा। यह बातें ब्रह्माकुमारीज सारनी के बी के तरुण
भाई ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी के विद्यार्थियों को “परीक्षा के भय से मुक्ति” विषय पर संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर बी के भारती, स्कूल प्राचार्य भालेकर मैडम सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने बताई गई सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और इन बातो के आधार पर परीक्षा की तैयारी करने का संकल्प लिया।
Comments are closed.