एक्सीडेंट : ट्रक और स्कूटी के एक्सीडेंट में घायल तीन बच्चों में से एक की मौत

कल रविवार को मठार देव मेला जा रहे घोड़ाडोंगरी के रेलवे कर्मचारी हीरालाल पवार का घोड़ाडोंगरी सारणी मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया था । स्कूटी से सारणी जा रहे थे और ट्रक से एक्सीडेंट होने के कारण हीरालाल पवार की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। और तीन बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे।

हीरालाल पवार का कल अंतिम संस्कार किया गया । वहीं घायल बच्चों को नागपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस एक्सीडेंट में हीरालाल पवार की बेटी खुशी 13 वर्ष,, लाची 11 वर्ष और भतीजा रोहित 10 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए थे।

जानकारी मिली है कि भतीजे रोहित पवार 10 वर्ष की नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है । रोहित पवार मुलताई के पास ऐनस के रहने वाले हैं और माता-पिता कविता कैलाश पवार के बेटे हैं जिनका अंतिम संस्कार है ऐनस में होगा । रोहित की मृत्यु का समाचार पाकर उनके परिवार में गम की लहर दौड़ गई।

Comments are closed.