भीषण हादसे में पिता की मौत, दो पुत्रियां और भतीजा गंभीर…
घोड़ाडोंगरी । मेला जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। हादसा स्टेट हाईवे 43 पर रविवार दोपहर उस समय हुआ, जब हीरालाल पवार अपनी दो बेटियों और भतीजे को स्कूटी से बाबा मठारदेव मेला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान काली माई और राजीव चौक के बीच 40 वर्षीय हीरालाल की स्कूटी सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही रेलवे में पॉइंट में के पद पर कार्यरत हीरालाल ने दम तोड़ दिया,
जबकि दो बेटी और भतीजा जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे का शिकार परिवार काफी देर तक सडक़ पर ही पड़ा रहा। इस बीच मौके पर पुलिस, एंबुलेंस पहुंची और घायलों को बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मृतक की दोनों बेटियों और भतीजे को इलाज के लिए पाढर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने स्कूटी से टकराने वाले ट्रक और उसके चालक को अभिरक्षा में ले लिया है।
स्कूटी पर सवार थे 4 लोग.
सडक़ हादसे का शिकार हुई स्कूटी क्रमांक एमपी 48- एन- 8895 पर चार लोग सवार थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्कूटी हीरालाल पवार चल रहा था और उसकी दो बेटी व एक भतीजा स्कूटी पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि हीरालाल अपनी बेटी और भतीजे को स्कूटी पर बैठकर मेला घूमने सारनी ले जा रहे थे। इसी बीच काली माई और राजीव चौक के बीच मैगजीन वाली रोड के पास से तेज रफ्तार
मोटरसाइकिल निकली। उक्त मोटरसाइकिल के करीब से गुजरते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। स्कूटी ट्रक से टकराते ही अनियंत्रित हो गई और चालक समेत सभी सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। सभी के सिर पर गंभीर चोट है। सिर पर चोट की वजह से मौके पर ही चालक ने दम तोड़ दिया

Comments are closed.