योगी और शशांक की शानदार पारी, सतपुड़ा मैदान पर हुई छक्कों की बरसात
आज शनिवार को नगर के सतपुड़ा मैदान पर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सतपुड़ा ट्रॉफी में क्रिकेट प्रेमी योगी और शशांक की शानदार पारी देखकर झूम उठे ।
आर बॉयज की ओर से बैटिंग करते हुए योगी ने 25 गेंद पर 96 रन बनाएं और 12 छक्के लगाए ,चार चौके लगाए वही शशांक सोनी ने 25 गेंद पर 72 रन बनाए और लगातार छह छक्के लगाकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया ।
सतपुड़ा मैदान पर यह रोमांचक मैच 11 स्टार रानीपुर और आर बॉयज घोड़ाडोंगरी के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर आर बॉयस ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 196 रन का स्कोर खड़ा किया ।जवाबी पारी में रानीपुर की टीम 73 रन बना पाई। मैन ऑफ द मैच योगेंद्र मालवीय रहे।
पहला मुकाबला किंग 11 घोड़ाडोंगरी और चौहान 11 घोड़ाडोंगरी के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर किंग इलेवन ने बॉलिंग करने का निर्णय लिया । चौहान 11 ने 10 ओवर में 109 रन बनाएं किंग इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए । 8 विकेट से मैच जीत लिया ।मैन ऑफ द मैच रवि रहे।समिति के संरक्षक गोविंदा अग्रवाल संरक्षक समीर पाठक संरक्षक आनंद अग्रवाल संरक्षक रूपेश साहू संरक्षक तीर्थराज माथनकर, दीपक धोटे ,नरेंद्र चौकसे,अख़लेश लाजरश, राकेश अग्रवाल रामदास उबनारे, विकास सोनी राजा खान सिद्धार्थ बिहारे शशांक सोनी रोहित चौहान बडू ठाकुर अमर ज्योति शिवेंद्र मालवीय , दिनेश अतुलकर कपूर वर्मा, सुरेश भोरसे पीरु भलावी दीपक भोरवंशी, आशु चोकिकर ,रोहित अग्रवाल आकाश वर्मा ,राजकुमार भमोडिया, उपस्थित थे।



Comments are closed.