विधायक के विजय जुलूस में उमड़े लोग

घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उईके का विजय जुलूस आज शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी नगर में निकला ।नगर के बस स्टैंड से डीजे की धुन पर आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ प्रारंभ हुआ विजय जुलूस में बड़ी संख्या में नगर वासी और आसपास के अंचलों से आए लोग मौजूद थे ।

युवा नाचते हुए आगे चल रहे थे वहीं भाजपा नेता भी बड़ी संख्या में जुलूस में मौजूद रहे। नगर के सभी प्रमुख मार्ग से विजय जुलूस निकला । लोगों ने पुष्प वर्षा का अपने विधायक का स्वागत किया।

Comments are closed.