अशं इलेवन के तुफानी 200 रनो की पारी ने दर्शको का मन मोहा

विक्की और प्रवीण के शानदार प्रदर्शन से आर्यावर्त इलेवन और अंश इलेवन सुपर 16 मे पहुंची

 

सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन 2 मैच खेले गए । पहला आर्यावर्त इलेवन पाथाखेड़ा एवम रॉकस्टार इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया आर्यावर्त इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्यावर्त इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 103 रन बनाए 104 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकस्टार इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 12 ओवर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 95 रन ही बना पाई और यह मैच 9 रनों से हार गई। यह मैच प्रवीण और तुषार की शानदार पारी से आर्यावत ने यह मैच जीत लिया।इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रवीण ठाकुर जिन्होंने 3 ओवर में 5 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द

मैच बने I दुसरा मैच अंश इलेवन पाथाखेड़ा एवम राइजिंग टाइटन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया अंश इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंश इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 12 ओवरों में 3 विकेट खोकर 200 रन बनाएं 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी राइजिंग टाइटन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवर खेलते हुए 12 वे ओवर की दूसरी गेंद पर ऑल आउट होकर महज 116 रन ही बना पाई और यह मैच 84 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच मामू उर्फ विक्की जिन्होंने 20 गेंद पर 58 रन एवं एक विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच

बने। इस मैच मे जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया त्रिलोक सिंह विधायक प्रतिनिधी सोनपुर बिहार एसडीएम स्कूल के संचालक प्रार्चाय अशोक कुमार सिंह सतीश सिंह, जोगन सिंह, गुमान सिह रघुवंशी, जीपी सिह, राकेश बारगे योगेश बर्डे, नन्हे सिह,पीके सिंह, राकेश बारंगे,भीम बहादूर थापा धमेन्द्र राय ने पुरुस्कार दिये । इस अवसर पर आयोजन समिति के रंजीत सिह,जीपी सिह,भीम वहादूर थापा ,नन्हे सिह, प्रकाश शिवहरे, गणेश महस्की किशोर ड़ेहरिया,मिन्टू बोरा,अजय प्रजापति,दिलिप विश्वकर्मा , मुकेश भालेकर धमेन्द्र राय संजीत चौधरी विनय मदने उपस्थित थे।

 

*स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई .* फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में *स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल* जी के स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह, नागेन्द्र निगम द्वारा भोपाल मे खेल मंत्री विश्वास सांरग व खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा से भोपाल मे मुलाकात कर निमंत्रण कार्ड देकर प्रतियोगिता मे शामील होने का आग्रह किया इस अवसर पर बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल व आमला सारनी विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे जी उपस्थित थे ।

Comments are closed.