मतदाता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोगरी….
उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं कार्यालय कलेक्टर बैतूल द्वारा जारी पत्र के परिपालन मतदाता जागरूकता हेतू *वोट जैसा कुछ नहीं ,वोट जरुर डालेंगे हम* विषय पर निबंध प्रतियोगिता दिनांक 8-01-2024 को कक्ष क्रमांक 9 में आयोजित की गई, इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अजय कुमार चौबे की देखरेख में तथा श्री प्रकाश झरबडे श्री आकाश प्रजापति के सहयोग से संपन्न किया गया ,प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवी सिंह सिसोदिया ने छात्रों को प्रतियोगिता के महत्व एवं आने वाले समय में उनकी

भूमिका के विषय में उनको अवगत कराया इस दौरान प्रो. कौशल किशोर कुशवाहा प्रो.राकेश सिसोदिया, डॉ. देव कृष्ण मगरदे,श्री मोहित भोपते,उपस्थित रहे।महाविद्यालय स्तर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आर्ची भूमरकर तथा द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष के छात्र दीपक साहू एवं तृतीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा यादव ने प्राप्त किया। मतदाता जागरूकता अभियान के

नोडल अधिकारी प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी जिला स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।*मतदाता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न*
*

Comments are closed.