परतवाड़ा से मजदूरी करके घर वापस आ रहे बाइक सवारों को घोड़ाडोंगरी के समीप रानीपुर थाना अंतर्गत रानीपुर रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी ।इस घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए ।जिसमें से एक बाइक सवार को बैतूल रेफर किया गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक घोड़ाडोंगरी के तीन मजदूर तुवर काटने परतवाड़ा गए हुए थे । जहां से छुट्टी लेकर घर मिलने आ रहे थे । बैतूल रानीपुर मार्ग पर घोड़ाडोंगरी ढाबे के पास एक फोर व्हीलर चालक ने अन्य गाड़ी को ओवरटेक किया और बाइक सवारों को टक्कर मारकर तेजी से वाहन चलाते हुए गायब हो गया ।
इस घटना में बाजारढाना घोड़ाडोंगरी निवासी गोलमाल पिता लक्ष्मण कहार की मृत्यु हो गई । बाजारढाना के ही राजू पिता कोको आदिवासी बुरी तरह घायल हो गया । जिसे प्राथमिक उपचार के उपरांत बैतूल रेफर किया गया । वहीं बेहड़ी निवासी चंदन पिता चूबबू आदिवासी का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Comments are closed.