जाने कब से शुरू होगी घोड़ाडोंगरी में क्रिकेट प्रतियोगिता

सतपुड़ा मैदान पर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश के कारण बाधित हो गई है। शुक्रवार रात्रि में हुई बारिश के कारण मैदान गीला हो गया और आयोजकों को क्रिकेट मैच रद्द करने पड़े। शनिवार को सतपुड़ा मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं हो पाई।

मैच को लाइव देखने के लिये

https://youtube.com/@aajkakhulasha6268?si=XX1dkAQTekNC6pIu

रविवार को छुट्टी होने के कारण लोगों को लग रहा था कि संडे का आनंद क्रिकेट मैच देख कर लेंगे। लेकिन आयोजको ने बताया कि संडे प्रतियोगिता प्रारंभ नहीं होगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है । आयोजकों का कहना है कि सोमवार से प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। आज रविवार को मैदान को दुरुस्त किया जाएगा। तेज हवा और पानी के कारण व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गई हैं ।जिन्हें आज दुरस्त किया जाएगा।

Comments are closed.