वेकोली कर्मचारी की हत्या से क्षेत्र मे दहशत का माहौल
सारनी । बुधवार अल सुबह पाथाखेड़ा कालीमाई तौल कांटे से लगभग 400 मीटर दुरी पर नाले में युवक का शव नाले मे मिला। युवक डब्ल्यूसीएल सुरक्षा कर्मी है युवक की पहचान चन्दर मोदी उम्र 28 वर्ष के रूप मे हुई है। घटना की सुचना पर एसडीओपी रौशन कुमार जैन थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे मौके पर पंहुचे। बैतूल से एफएसएल टीम को घठना स्थाल पर पहुची मृतक युवक वेकोली की रात्रि पाली में ड्यूटी पर था । मृतक को पिता की नौकरी अनुकम्पा में मिली थी मृतक युवक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ कृष्णा मोदी का पोता है। उक्त
घटना के संदर्भ में आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डा पंडाग्रे द्वारा बैतुल जिले के पुलीस अधीक्षक से चर्चा कर विधायक डा पंडाग्रे द्वारा पुलिस अधीक्षक को घटना के संदर्भ में जल्द जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी द्वारा घटना की जल्द से जल्द विस्तृत जांच कर दोषियों पर कार्यवाही और जल्द से जल्द खुलाशा करने की बात कहीं।
Comments are closed.