प्यासे के पास कुआ का आना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा : सांसद,कान्हावाडी में हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी पहुंची जहां यात्रा में सांसद दुर्गा दास उइके भी पहुंचे । सांसद उइके का स्वागत भाजपा नेता नरेंद्र उइके द्वारा किया गया ।

यहां पर साँसद ने पहले सांसद निधि से बने कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ किया। उसके बाद सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।महिला एवं बाल विकास विभाग आजीविका मिशन स्वास्थ्य विभाग पशु चिकित्सा विभाग उज्ज्वला योजना के तहत लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।

स्वागत समारोह में सांसद का स्वागत ग्राम पंचायत की सरपंच कस्तूरी नरेंद्र उइके के द्वारा किया गया ।मंच संचालन नितेश राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले ।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा ने कहा कि गांव-गांव में सरकार की उपस्थिति है संकल्प यात्रा है।

राजेंद्र मालवीय ने कहा कि विकसित भारत के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं लागू की है उन योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले और उनका जीवन ऊंचा उठ सके इस यात्रा का उद्देश्य है। सभी योजनाओं की जानकारी हो और उन योजनाओं का लाभ आम जनता उठा सके। पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना प्रारंभ की और कुछ विरोधी तत्व यह अफवाह फैला रहे हैं कि यह योजना बंद होगी लेकिन ऐसा नहीं होगा ।मोदी जी की गारंटी मध्य प्रदेश के साथ है।

सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि 7 लाख गांव में 3000 गाड़ियां यात्रा के तहत चल रही है। जिसके माध्यम से मोदी जी की गारंटी गांव तक पहुंच रही है। स्किल सेल और टीवी के सबसे ज्यादा मरीज आदिवासी समाज के है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कुए का प्यासे के पास आना है ।

कार्यक्रम में दीपक उइके, प्रदीप विश्वास भी मौजूद थे ।अंत में सभी ने शपथ लेकर देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। आभार जनपद सीईओ ने किया।

Comments are closed.