ब्रह्माकुमारी बहनों ने श्रोताओं से कराया बुराई छोड़ अच्छाई अपनाने का संकल्प

*गीता ज्ञान यज्ञ में दी बुराइयों एवं व्यसनों की आहुति*
▫️ब्रह्माकुमारीज के गीता प्रवचन सप्ताह के समापन में हजारों की भीड़
▫️ब्रह्माकुमारी बहनों ने श्रोताओं से कराया बुराई छोड़ अच्छाई अपनाने का संकल्प
बैतूल – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय गीता ज्ञान प्रवचन का भव्य समापन संपन्न हुआ। ब्रह्माकुमारीज के आनंद सरोवर खंजनपुर में आयोजित इस गीता ज्ञान यज्ञ में समापन के अवसर पर हजारों श्रद्धालु की भीड़ देखने को मिली इस अवसर पर गीता ज्ञान प्रवचन करने सिवनी से पधारी ब्रह्माकुमारी आरती बहन जी ने सभी को जीवन में गीता में वर्णित शिक्षाओं को अपना कर जीवन से बुराइयों को स्वाहा करने तथा अच्छाइयों को ग्रहण करने के लिए आह्वान किया। बुराइयों की आहुति देने के लिए प्रतीकात्मक रूप से यज्ञ भी रचा गया जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों की आग्रह पर सभी ने अपने अंदर निहित एक-एक बुराई और व्यसनों की आहुति दे तथा जीवन में पुनः बुराइयां को ना अपनाने का संकल्प लिया। आरती बहन जी ने कहा कि जिस तरह दुनिया में कथा वाचक

ब्राह्मण को दक्षिणा दी जाती है तो आज हम दक्षिना के रूप में आपसे आपकी बुराई मांग रहे हैं तथा नित्य राजयोग का अभ्यास करने तथा ब्रह्मा कुमारीज के सेवा केंद्र पर आकर ईश्वरीय ज्ञान का श्रवण करने का आग्रह करते हैं। यह छोटा सा प्रयास निश्चित ही आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लायेगा इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बैतूल की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू बहन जी ने सभी को ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवाकेंद्र के बारे में बताया तथा वहां जाकर निशुल्क रूप से राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण लेने का निमंत्रण दिया।

▫️ *नाटक मंचन कर दिया व्यसन मुक्ति का संदेश*
ब्रह्माकुमारीज सारणी की प्रमुख ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी के मार्गदर्शन में कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति नाटक का मंचन भी किया । जिसके माध्यम से नशे और व्यसनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया तथा इन बुराइयों पर मनोबल से कैसे विजय प्राप्त कर सकते हैं यह भी स्पष्ट किया गया। नाटक मंचन और ब्रह्मकुमारी बहनों के आग्रह पर कई लोगो ने बीड़ी सिगरेट शराब आदि व्यसनों और नशे को त्यागने का संकल्प लिया तथा गीता ज्ञान यज्ञ की आहुति में इन व्यसनों को स्वाहा किया।

▫️ *हलवा और पुरी का प्रसाद बांटकर किया यज्ञ का समापन*
कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम के अंत में हलवा और पुरी का प्रसाद देकर गीता यज्ञ का समापन किया गया। सभी ने ब्रह्मा कुमारीज की इस आयोजन की मुक्त खंड से प्रशंसा की तथा अपने जीवन में गीता ज्ञान को सार्थक करने के लिए राजयोग का प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छा भी जाहिर की साथ ही साथ प्रतिदिन आनंद सरोवर में पहुंचकर मेडिटेशन और एक्सरसाइज के सेशन में उपस्थित होने का संकल्प लिया। विदित हो की ब्रह्माकुमारी से आनंद *सरोवर में प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एक्सरसाइज, प्राणायाम और मेडिटेशन का सेशन रखा जाएगा इसमें कोई भी निशुल्क रूप से भाग लेकर इसका लाभ ले सकता है।*

Comments are closed.