नगर घोड़ाडोंगरी के सतपुड़ा खेल मैदान में फ्रेंडस क्रिकेट क्लब के तत्वावधान से वर्ष 2017 से लगातार टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका की सातवां संस्करण 30 दिसंबर 2023 से प्रारंभ होगा आयोजन समिति के संरक्षक श्री आनंद अग्रवाल जी ने बताया है कि इस बार प्रतियोगिता की इनामी राशि ₹100001 व ट्रॉफी एवं द्वितीय
इनाम में राशि 50001 व ट्रॉफी रखी गई है। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों की एंट्री स्वीकार की जाएगी जिसका शुल्क 2500 रुपये रखा गया है। टूर्नामेंट को लेकर मैदान की सारी तैयारियां आयोजन समिति के द्वारा पूर्ण कर ली गयी है 3 सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में नागपुर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा सहित जिले की सभी टीमें व खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे वही यूट्यूब के स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में देखने मिलेंगे।
Comments are closed.