जीवन में हर पल हर घटना कल्याणकारी – ब्रह्माकुमारी आरती दीदी

▫️गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह के छटवे दिन उमड़ी श्रोताओं की भीड़
▫️आज प्रवचन के आखिरी दिन दी जाएगी बुराइयों की आहुति
गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह के छठवें दिन ब्रह्माकुमारी के आनंद सरोवर में श्रोताओं की भीड़ देखने को मिली इस दिन हजारों की संख्या में श्रोता गीता ज्ञान सुनने के लिए उपस्थित रहे। श्रोताओं को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी आरती दीदी ने कहा की गीता हमें जीवन के हर क्षण हर घटना को कल्याण की दृष्टि से देखना सिखाती है । जो हुआ वह अच्छा हुआ, जो हो रहा वह अच्छा हो रहा तथा जो होगा वह और भी अच्छा होगा क्योंकि सृष्टि के नियंता परमात्मा सर्व के कल्याणकारी है। क्योंकि हम सभी उनकी संतान हैं अतः एक पिता होने के नाते वह हमारा कभी अकल्यान कर ही नहीं सकते। या तो हमारी ही अपने कर्म है जो हमें दुखी करते हैं हमारे जीवन में नकारात्मक परिस्थितियों को जन्म देते हैं।

*आज गीता ज्ञान सप्ताह का अंतिम दिन*

विदित हो की 29 दिसंबर को इस ज्ञान प्रवचन का आखिरी दिन है तथा इस अवसर पर सभी को अपनी एक-एक बुराई कागज पर लिखकर उसकी यज्ञ में आहुति देने का तथा जीवन में कभी भी उसे बुराइयों को न अपनाने का संकल्प लिया जाएगा कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया है। ब्रह्माकुमारी प्रमुख मंजू दीदी ने इस आखिरी दिन आनंद सरोवर के प्रांगण में उपस्थित होकर के गीता ज्ञान सप्ताह का लाभ लेने का सभी से आग्रह किया है।

Comments are closed.