बैतुल || आज कांग्रेस के 139वे स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में कांग्रेस की महारैली में सम्मिलित होने जा रहे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बैतुल – नागपुर बायपास पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन द्वारा हर्ष भुसारी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा युवाओ के साथ भव्य स्वागत किया गया।
जीतू पटवारी ने हर्ष भुसारी और उनके साथियों को देखते ही ‘आई रे आई – NSUI’ के नारे को बुलंद किया।
जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से युवाओ में फिर से उमंग की लहर दौड़ गई है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ‘सब पर भारी-जीतू पटवारी’ ,जय श्री राम एवं कांग्रेस पार्टी के नारों के साथ माला पहनाकर श्री पटवारी का स्वागत किया ।
छात्र संगठन द्वारा किए गए स्वागत में हर्ष भुसारी ,सरपंच सोनू धुर्वे ,आशुतोष आर्य ,लक्की नागले ,सुमित पंडोले ,सुरेंद्र करोचे ,संकेत जैसवाल ,शानू कुमरे ,सौरभ जैसवाल ,आयुष पंडोले ,गौरव चौहान ,तौफीक खान ,दीपु बंशकार ,धरम उइके ,राहुल दाहड़से ,राजकुमार ककोडिया ,देवी सिंह ,भय्यू ककोडिया ,विक्रम धुर्वे ,दीपक ककोडिया ,आशीष कावड़े ,मनोज धुर्वे ,शुभम ककोडिया ,आयुष मोर्ले ,रोहित शुर्जा ,गौतम चौहान एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपास्थित रहे।
Comments are closed.