क्रिसमस कैरोल के रूप में मसीहों के घर जाकर के यीशु मसीह के जन्म के गीत गाए

महेश नागवंशी

अनुग्रह प्राथना भवन चर्च शोभापूर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 35 में प्रभु यीशु मसीह का जन्म बड़े ही धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया 21 तारीख से ही क्रिसमस कैरोल के रूप में मसीहों के घर जाकर के यीशु मसीह के जन्म के गीत गाए 25 तारीख को क्रिसमस की आराधना 10:00 बजे से आरंभ की गई जिसमें भारी संख्या में मसीह विश्वासी गण सम सहभागी हुए एवं चर्च के पास्टर दीपक मोहबे पवित्र बाइबल से प्रभु यीशु मसीह के जन्म का उल्लेख किया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए एवं केक काट के खुशियां

मनाई गई इस अवसर पर अनुग्रह प्रार्थना भवन चर्च की कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य श्री राजू मांडवे महेश नागवंशी श्रीमती बसंती महोबे ज्योति मोहने सक्छी जी एवं अन्य मसीही लोग उपस्थित थे l उसके साथ ही वे इंडिया न्यूज़ के प्रतिनिधि को धन्यवाद देते हुए कार्यकम का समापन किया गया l

रिपोर्टर महेश नागवंशी सारणी पाथाखेड़ा

Comments are closed.