हवन पूजन भंडारे व श्री रामडिंडी प्रभात फेरी के साथ हुआ शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का समापन*
आमला ब्लॉक के ग्राम ससाबड़ में मंगलवार 19 दिसंबर से बस स्टॉप पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में श्री रुद्रअवतार समिति ससाबड़ के तत्वाधान में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ 25 दिसंबर तक कथा प्रवाहित हुई व। श्री रामडिंडी प्रभात फेरी व भोजन प्रसादी का कार्यक्रम मंगलवार 26 दिसंबर को शिव पुराण कथा का भव्य हवन पूजन प्रवचन व विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया । इस दौरान ससाबड़ ग्राम सहित अन्य ग्राम के हजारो की संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
*समापन अवसर पर मंगलवार श्री रामडिंडी वर्षगांठ का भी आयोजन हुआ*
ससाबड़ ग्राम में प्रातः 8 बजे से ही आसपास के 24 ग्रामों की श्रीरामडिंडी प्रभात फेरी में सम्मिलित हुई बाजे-गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली मंगलवार को कथावाचक पंडित रोहित जी पांडे ने शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति की। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ 108 ज्योति से महाआरती की गई। प्रसाद वितरण के पूर्व कन्या भोज कराया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
Comments are closed.