पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती सुशासन दिवास के रूप मे मनाया
आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती जनसंघ के कार्यकर्ता श्री चितरंजन जी पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गढ़ेकर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री हरी यादव जी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, डोमा हारोड़े, बाबूराव बारपेटे ठाकुर प्रसाद सावनेर, तुसार झाड़े, सुधाकर उमरे, मोहन झाड़े साहित ग्रामवासीयो ने सुशासन दिवस के रूप मे श्रद्धेय स्व. अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया । जिस पर श्री नरेन्द्र गढ़ेकर जी द्वारा अपने शब्दो मे बताया कि भारत
रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसा नाम है जिसे भारतीय राजनीति में अजातशत्रु और दूरदर्शी नेता कहा जाता है। जिनका जन्म 25 दिसंबर 1924 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने। स्वर्णिम चतुर्भुज
परियोजना स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरूआत देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में की गई। इस परियोजना के अंतर्गत भारत में ऐसे राजमार्ग का निर्माण किया गया जिससे दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया।
प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना लागु की जिससे छोटे किसान सीधे शहर से जुड़ सके।
नदी जोड़ो परियोजना इस योजना का उद्देश्य था की बढ़ी बढ़ी नदियों को आपस मे जोड़ा जाए ।राष्ट्रीय महत्व की इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की केन-बेतवा नदियों को जोड़ने के साथ हो चुकी है। और इस योजना का देश में नदी जल प्रबंधन की दिशा में इसका लाभ पीढ़ियों तक मिलता रहेगा।
भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाना जय जवान जय किसान के बाद इस नारे में जय विज्ञान को जोड़ते हुये, जय जवान- जय किसान-जय विज्ञान का नारा देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने दुनिया के शक्तिशाली देशों के विरोध के बाद भी 11 और 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण कर भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया था।
Comments are closed.