ब्रह्माकुमारीज के गीता ज्ञान प्रवचन को सुनने पहुंचे आनंद सरोवर

*सांसद डी डी उइके जी ने किया योग शक्ति आरती दीदी का अभिनंदन*
▫️ब्रह्माकुमारीज के गीता ज्ञान प्रवचन को सुनने पहुंचे आनंद सरोवर
▫️दीप प्रज्ज्वलित कर किया गीता सप्ताह के द्वितीय सत्र का शुभारंभ

बैतूल – (24/12/23) ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित 7 दिवसीय गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह के दूसरे दिन हरदा बैतूल क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डी डी उइके जी ने शिरकत कर आज द्वितीय सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्होंने सर्वप्रथम सिवनी से पधारी कथावाचक योग शक्ति आरती दीदी जी का पुष्पगुच्छ अर्पण कर स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया वही ब्रह्माकुमारी बहनों ने सांसद महोदय का तिलक और गुलदस्तों से स्वागत किया। तत्पश्चात दीप

प्रज्ज्वलित कर गीता सप्ताह के द्वितीय सत्र का शुभारंभ किया। सत्र में पहुंचकर सांसद महोदय ने कहा कि “ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी और सुनीता दीदी के स्नेह निमंत्रण को स्वीकार कर मेरा आना हुआ है। मेरा प्रयास रहता है कि संस्थान द्वारा आयोजित सभी आयोजनों में मैं हिस्सा लेकर सहभागी बनू।” विदित हो की ब्रह्माकुमारीज के बैतूल सेवाकेंद्र द्वारा आनंद सरोवर, खंजनपुर क्षेत्र में गीता ज्ञान प्रवचन का आयोजन किया गया है जो की 23 से 29 दिसंबर 2023 तक चलेगा।

Comments are closed.