*दादाजी दरबार सोनतलाई आमला में महाआरती के साथ मनाया श्री बड़े दादाजी का बरसी पर्व*
श्री दादाजी दरबार सोनातलाई में दादाजी धूनीवाले बड़े दादा जी
का बरसी पर्व मनाया गया ।
श्री दादाजी दरबार सोनातलाई में दादाजी धूनीवाले बड़े दादा जी श्री केशवानंद महाराज, छोटे दादाजी श्री हरिहर भोले भगवान , मां नर्मदा श्री गणेश जी का विधिवत अभिषेक एवम श्रृंगार किया गया । प्रातः आरती के पश्चात दादाजी भक्तो के द्वारा निशान चढ़ाए गए एवम श्री धूनी मां को भोग अर्पित किया गया उपरांत दोपहर में महा आरती की गई। इस अवसर पर भक्तो को तिक्कड़ चटनी एवम हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में दादाजी भक्तो ने दर्शन किए
Comments are closed.