वनवासी कल्याण आश्रम के 72वें स्थापना दिवस पर मिलेट्स श्री अन्य का बाबा जी को लगेगा भोग

बनवासी कल्याण परिषद का 72 व स्थापना दिवस परम तपस्वी संत शिरोमणि श्री श्री 1008 निक्कू दास जी महाराज की तपस्थली रानीपुर में सह भोज के साथ संपन्न होने जा रहा है जिसमें नगर वासी ग्रामवासी वनवासी परिवार मिलन एवं सह भोज के साथ स्थापना दिवस को मनाएंगे इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के माननीय प्रांत संगठन मंत्री एवं जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा बाई एवं लोकप्रिय सांसद माननीय दुर्गादास जी के सहित सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अन्य दायित्व वान कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि सहभोज में माननीय नरेंद्र

मोदी जी द्वारा हमारे भारतीय अनाज को श्री अनाज की उपाधि देकर भारतीय अनाज को संपूर्ण विश्व में स्थापित किया है ऐसे मोटे अनाज का बाबा जी को भोग लगाया जाएगा ,कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होगा जिसमें विभिन्न विषय पर चर्चा संवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा वनवासी कल्याण परिषद के

72वें स्थापना दिवस पर आप सभी ऐसे दिव्या आयोजन में सह परिवार सम्मिलित हो ऐसा वनवासी कल्याण परिषद ने सभी बंधुओ से आग्रह किया है

Comments are closed.