*ब्रह्माकुमारीज ने कलश यात्रा से किया गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह का शुभारंभ*
▫️आनंद सरोवर खंजनपुर में 7 दिवसीय गीता प्रवचन का आयोजन
▫️सिवनी से पधारी योग शक्ति आरती दीदी करेंगी प्रवचन
▫️सांसद डी डी उइके और नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने किया शुभारंभ
बैतूल – ब्रह्माकुमारीज बैतूल द्वारा 7 दिवसीय *गीता ज्ञान प्रवचन सप्ताह* का शुभारंभ आज कलश शोभायात्रा निकालकर किया गया।इस अवसर पर बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद डी डी उइके और बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष पर्वतीबाई बारस्कर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दादा धूनीवाले कूटी से शुरू हुई यह शोभायात्रा खंजनपुर क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर पहुंची जिसमे सिवनी से पहुंची ब्रह्माकुमारी आरती बहनजी एवं बैतूल की ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपने सर पर कलश रख यात्रा की अगुवाई की तथा ब्रह्माकुमारीज से जुड़े सैकड़ों लोग इसमें सम्मिलित रहे। यात्रा का मुख्य आकर्षण शिव ज्योतिर्लिंग रथ
रहा जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। विभिन्न स्थानों में पर इस कलश यात्रा का पुष्पों के माध्यम से स्वागत हुआ। ब्रह्मकुमारीज बैतूल की संचालिका बी के मंजू बहनजी ने बताया की 7 दिवसीय गीता ज्ञान प्रवचन में गीता का व्यवहारिक और आध्यात्मिक महत्व बताया जाएगा जिसका पहला सत्र आज पूर्ण हुआ। वही सारणी से पधारी बी के सुनीता बहनजी ने बताया की सभी को इस आयोजन का लाभ मिले इस लक्ष्य से पर्चों और कार्ड द्वारा लोगो को आमंत्रित किया गया तथा यूट्यूब के माध्यम से भी लाइव देखा जायेगा।
*पार्षदों ने गीता प्रवचन मंच पर किया आरती दीदी का स्वागत*
भोलेनाथ के शिवलिंग की पूजा अर्चना से शुरू हुए इस आयोजन में दुर्गा वार्ड पार्षद संतोष भलावी एवं अर्जुन वार्ड पार्षद नरेंद्र हरसुले ने योग शक्ति आरती दीदी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 23 दिसंबर के प्रथम सत्र में ब्रह्माकुमारीज के अनुयायियों सहित खंजनपुर क्षेत्र के कई श्रोता भी उपस्थित रहे। लोग बहुत ही एकाग्रता से प्रवचन सुनते हुए नजर आए।
Comments are closed.