उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी में संविधान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

घोड़ाडोंगरी। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज संविधान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ वही कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जे.एच .कॉलेज बैतूल से जंतु विज्ञान के प्राध्यापक एवं जिला स्वीप कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी श्री सुखदेव डोंगरे जी, शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के सहायक प्राध्यापक श्री हेमंत निरापुरे जी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री नागले जी ने कार्यक्रम में संविधान पर महत्वपूर्ण चर्चा की। प्राध्यापक श्री डोंगरे ने संविधान की मूल भावना से विद्यार्थियों को अवगत

 

सेंट्रल बैंक घोड़ाडोंगरी फ्रॉड कांड में 9 आरोपी पांढरा, पाथाखेड़ा ओर बैतूल के,महिला भी आरोपी

कराते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिसमें शाला के छात्रों ने भी सहभागिता की। विद्यार्थियों की ओर से छात्र दिनेश एवं छात्रा ज्योति ने संविधान के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी का फीडबैक दिया। शाला परिवार की ओर से प्राचार्य श्री एम.आर. निरापुरे, उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रवीण शर्मा ,श्रीमती पुष्पा कछवाह व समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम हेतु उपस्थित मेहमानों का आभार प्रकट किया।

Comments are closed.