आमला ब्लॉक के ग्राम ससाबड़ में मंगलवार को बस स्टॉप पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ संगीत मय शिव महापुराण का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ उपरांत गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जिसमें महिलाए सिर पर कलश रखकर ग्राम की गलियों का भ्रमण कर आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां इंदौर से आए पंडित रोहित जी पांडेय ने अपने मुखारबिंद से शिव
सेंट्रल बैंक घोड़ाडोंगरी फ्रॉड कांड में 9 आरोपी पांढरा, पाथाखेड़ा ओर बैतूल के,महिला भी आरोपी
महापुराण सुनाई। शिवपुराण कथा 19 दिसंबर से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर तक प्रवाहित होगी। श्री रामडिंडी प्रभात फेरी व भोजन प्रसादी का कार्यक्रम मंगलवार 26 दिसंबर को होगा।
कथा के पहले दिन ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में
उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर आनंद प्राप्त किया।
Comments are closed.