बैतूल।
प्रदेश में आए दिन लूट, बलात्कार, अपहरण जैसे मामले सुनने को मिलना आम बात है। प्रदेश की पुलिस सहित बैतूल की पुलिस भी इन मामलों में गंभीर नजर नही आ रही। ऐसा ही एक मामला बैतूल जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम खारी का है जो 16 दिसंबर से लापता नाबालिक बालिका को अपने ही ग्राम खारी के युवक द्वारा बहला फुसलाकर कर अपहरण कर लिया जाता है। पुलिस को नाबालिक बालिका के पिता ब्रजेश द्वारा भी बार बार निवेदन करने के बाद भी पुलिस को एक्सन में आने की जगह किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रही है।
पिता ब्रजेश ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 8 बजे के दरमियान अपने छोटे बच्चे के साथ खाद्य सामग्री लेने पास की दुकान सामान लेने पहुंचा था। कुछ समय आने के बाद बड़ी लड़की ग्राम के अभिषेक के साथ नजर आई। मुझे देख दोनो भाग गए। बाहर देखा तो कार में लड़के के कपड़े, मोबाइल, चप्पल, कैप इत्यादि नजर आई तत्काल मैने अपने साले के साथ बालिका की तलास करने लगे। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। ब्रजेश ने बताया कि साहपुर थाने शिकायत दर्ज तो करवा दिया गया है। साहपुर थाने ने शिकायत पर 363 का मामला पंजीबद्ध भी कर लिया है। लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण
कोई नतीजा सामने निकल कर नही आ रहा है। बताया जाता है की अभिषेक पूर्व से अपराधिक मामलों में लिप्त है। लड़की को चाकू की नोक पर डरा धमकाकर कन्ही दूर ले जा सकता है। पुलिस को इस मामले में सक्रियता दिखानी चाहिए। जबकि लड़के अभिषेक के पिता लखन बार बार लड़की के पिता को समझौते के लिए दबाव बना रहे है।
पिता ब्रजेश ने बताया कि लड़के के परिजन की मिलीभगत होना ग्राम में चर्चा का विषय बना हुआ है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि बालिका इन्ही लोगो के आस पास होने की संभावना जताई जा रही है। लड़की के पिता द्वारा यह सब जानकारी देने के बाद भी पुलिस छानबीन से परहेज कर रही है।







