रद्दी कागज से मूर्तिया बनाना सीख रही महिलाएं

रानीपुर

आज दिनांक 15 12 2023 से भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय की तरफ से 50 दिवसीय गुरु शिष्य परंपरा योजना अंतर्गत गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण प्रोग्राम का शुभारंभ सहायक निदेशक अवधेश ठाकुर एवं रानीपुर थाना के थानाध्यक्ष श्री अवधेश तिवारी एवं उनके समस्त अधिकारियो की उपस्थिति में विधिपूर्वक शुरुआत की गई यह कार्यक्रम पेपर मेसी क्राफ्ट में 50 दिनों तक चलेगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पेपर मेसी क्राफ्ट्स के

कारीगरो की कार्यकुशलता skill level में वृद्धि करना हैं । उनको पूरी तरह स्किल्ड बनाना ताकि वह इस क्राफ्ट के माध्यम से स्वरोजगार कर सके । भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प की यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसमें पेपर मेंसी क्राफ्ट के 30 कारीगर सम्मिलित हुए हैं।

Comments are closed.