शासकीय महाविद्यालय सारणी में भाषाई दिवस के अवसर पर हुई कुर्सी दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता

*शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी *सुब्रमण्यम भारती* की जयंती के अवसर पर बहुभाषी उत्सव भाषाई एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने की, और मंच संचालन हिंदी विभाग की डॉक्टर अंजना संजय ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कुर्सी दौड़ और रास्साकशी जैसी विधाओं में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है कु.राधा घरामी, द्वितीय स्थान कु.दीपमाला प्रजापति और तृतीय स्थान कु.प्रीति धुर्वे ने प्राप्त किया। इसी तरह कुर्सी दौड़ में हरीश आरसी प्रथम स्थान, करण शर्मा द्वितीय स्थान, रोहित सरकार तृतीय स्थान ने प्राप्त किया । अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि, खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास के

लिए क्यों जरूरी है, उन्होंने कहा पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे उसके भी बाप। इस कहावत का सीधा मतलब यह है कि खेल में भी आप अपने करियर को संवार सकते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। कुर्सी दौड़ में श्री अनिल तुमडाम ने मनोरंजक गानों के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन किया, कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना महाले, डॉक्टर हरीश लोखंडे, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती निकिता सोनी सहित समस्त शैक्षणिक और अ शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित था l

Comments are closed.