सतपुड़ा ट्राफी का आगाज ……. से,डेढ लाख के पुरुस्कार,32 टीमें ही ले सकेगी भाग

सतपुड़ा क्रिकेट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर हुई आयोजन समिति की चर्चा
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान से प्रतिवर्ष नगर घोड़ाडोंगरी के सतपुड़ा क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता कि इस वर्ष आयोजन को लेकर समिति के जिम्मेदार लोगों ने टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की आयोजन समिति के रूपेश साहू,सिद्धार्थ बिहारे,दीपक धोटे, नीलेश मालवीय,तीर्थराज माथनकर,

गोविंदा अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, ने जानकारी में बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट शुभारंभ 30 दिसंबर से प्रारम्भ होगा टूर्नामेंट की इनामी राशि ₹100000 एवं 51000 रहेगी इस वर्ष टूर्नामेंट में सिर्फ 32 टीम में ही भाग ले सकेगी। टूर्नामेंट में टीमों का प्रवेश शुल्क 5100 रखा गया है जो की 25 दिसंबर तक देना होगा टूर्नामेंट के लेकर नगर के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है एवं टूर्नामेंट को लेकर सभी आयोजन समिति के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं।

Comments are closed.