आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास – घोड़ाडोंगरी क्षेत्र का मामला

15 वर्षीय नाबालिग युवती का व्यपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया गया।

माननीय अनन्य विषेष न्यायालय, (पॉक्सो एक्ट) 2012 बैतूल (म.प्र.), ने 15 वर्षीय नाबालिग युवती का व्यपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजकुमार पिता जगराम मर्सकोले, उम्र-25 वर्ष, निवासी-थाना चोपना, जिला-बैतूल (म.प्र.) को दोषी पाते हुए, धारा 376(3) समाहित धारा 376(2)(एन) भादवि एव धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5,000रू. का जुर्माना तथा धारा 363 भादवि में 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1,000रू. के जुर्माने से दण्डित किया गया। प्रकरण में म.प्र. षासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी श्री एस.पी.वर्मा के निर्देषन में वरिष्ठ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी/अनन्य विषेष लोक अभियोजक श्री ओमप्रकाष सूर्यवंषी एवं वरिष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती वंदना षिवहरे द्वारा पैरवी की गयी।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16-09-2020 को पीड़िता के पिता ने थाना रानीपुर में इस आषय की गुमइंसान रिपोर्ट लेख करायी कि पीड़िता उसकी पुत्री है, दिनांक 15-09-2020 को रात्रि करीब 10ः00 बजे वे लोग खाना खाकर घर पर सो गए थे, पीड़िता अपनी मां के साथ सोई हुई थी। रात करीब 11ः00 बजे उसकी पत्नी ने उसे उठाया और बताया कि पीड़िता बिस्तर पर नहीं है और घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है, तो उन्होंने पीड़िता को बाहर जाकर देखा और पूरे गांव तथा रिष्तेदारी में तलाष किया, किंतु पीड़िता का कहीं कुछ पता नहीं चला। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के आधार पर थाना रानीपुर द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कर विवेचना की गयी। विवेचना के दौरान पीड़िता को आरोपी राजकुमार के कब्जे से दस्तयाब किया गया, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, पीड़िता से पूछताछ कर उसके धारा 164 द.प्र.सं. के कथन कराये गये, साक्षियों के भी कथन लिये गये। घटना स्थल का नक्षा-मौका बनाया गया, पीड़िता की उम्र से संबंधी आवष्यक दस्तावेज प्राप्त किये गये। आरोपी को गिरफ्तार किया गया,

उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आरोपी उसे औब्दुल्लागंज लेकर गया था, औब्दुल्लागंज में आरोपी एक कम्पनी में टाईल्स बनाने का काम करता था, जहां उसे रूम मिला हुआ था, वहां आरोपी ने उसके साथ एक-दो बार गलत काम कर शारीरिक संबंध बनाये थे। पुलिस उसे तथा आरोपी को औब्दुल्लागंज से रानीपुर लेकर आयी थी। अभियोजन का मामला युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित पाकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दंडित किया गया।

 

Comments are closed.