आज नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

घोड़ाडोंगरी नगर के मुख्य मार्गो से आज क्षत्रिय हैहय कलचुरी कलार समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की भव्य शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे से नगर में निकाली जाएगी। जिसमें अखाड़ा आकर्षण का केंद्र होगा।

कलचुरी कलार समाज के अध्यक्ष नरेंद्र चौकसे ने बताया कि सुबह से ही जयंती अवसर पर मालवीय लान में भगवान सहस्त्रबाहु का अभिषेक हवन पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सामाजिक बंधु सह परिवार शामिल हुए और अभिषेक और पूजन में भाग लिया।

दोपहर बाद मालवीय लान से भव्य यात्रा निकाली जाएगी । शोभायात्रा में अखाड़ा भी रहेगा, जो लोगों के लिए परंपरागत तरीके से लाठी का प्रदर्शन करेंगे ।शोभा यात्रा के उपरांत मालवीय लान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है ।

जिसमें समाज के बुजुर्गों का सम्मान मेधावी बच्चों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। उसके उपरांत सामाजिक सहभोज का आयोजन किया गया है। भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती घोड़ाडोंगरी नगर में उत्साह पूर्वक मनाई जा रही है।

Comments are closed.